वेदों के ज्ञान का प्रचार-प्रसार बहुत जरूरी : मुख्यमंत्री

@ चंडीगढ़ हरियाणा :

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को गुरुग्राम में वेद प्रचार एवं वेद भाष्य ग्रंथ वितरण कार्यक्रम में कहा कि वेद वह ज्ञान हैं, जिससे भारत विश्व गुरु बना। आज भी जब हम भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने की बात करते हैं, तो वेदों के ज्ञान का प्रचार-प्रसार बहुत जरूरी है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा वह पावन धरा है, जहां मां सरस्वती के तटों पर वेदों की ऋचनाएं लिखी गईं। ऐसे में गुरु द्रोण की धरती गुरुग्राम से वेद प्रचार एवं वेद भाष्य ग्रंथ वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ होना सौभाग्य की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...