प्रमुख शासन सचिव ने की गांधी जयंती कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

@ जयपुर राजस्थान :-

आगामी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर सचिवालय एवं गांधी सर्किल पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव नवीन जैन की अध्यक्षता में गुरूवार को बैठक आयोजित हुई। बैठक में कार्यक्रम से संबंधित सभी विभागों एवं ज़िला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।
समयबद्ध एवं प्रभावी तैयारियों के दिए निर्देश  —
जैन ने बैठक में गांधी जयंती कार्यक्रम के आयोजन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन में किसी भी स्तर पर कमी न रहे और सभी व्यवस्थाएं प्रभावी एवं सुव्यवस्थित तरीके से सुनिश्चित की जाएं।
आपसी समन्वय से कार्य करने पर जोर —
जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए गांधी जयन्ती कार्यक्रम की तैयारियों को निर्धारित समयावधि में पूरा करें। उन्होंने अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...