@ बेंगलुरु कर्नाटक
एयरो इंडिया 2025 से पूर्व, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 09 फरवरी, 2025 को बेंगलुरु, कर्नाटक में फिजी के रक्षा और वयोवृद्ध मामले मंत्री पियो टिकोदुआ और दक्षिण सूडान के रक्षा और वयोवृद्ध मामले मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल चोल थॉन जे बालोक के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।

रक्षा मंत्री ने फिजी के रक्षा मंत्री का भारत की पहली यात्रा पर स्वागत किया। दोनों पक्षों ने वर्तमान में जारी रक्षा सहयोग पर संतोष व्यक्त किया और मौजूदा सहयोग को और मजबूत बनाने तथा विविधता लाने पर सहमति व्यक्त की। दोनों पक्षों ने 2017 में हस्ताक्षरित रक्षा सहयोग पर समझौता ज्ञापन में निर्धारित रक्षा सहयोग पर भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह को संस्थागत बनाने पर भी सहमति व्यक्त की।
उन्होंने समुद्री सुरक्षा और संरक्षा, विशेष आर्थिक क्षेत्र संरक्षण, नौसेना क्षमता निर्माण और संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों और रक्षा नागरिकों के लिए प्रशिक्षण सहयोग सुनिश्चित करने के लिए समुद्री डोमेन जागरूकता बढ़ाने का निर्णय लिया। यह यात्रा प्रशांत द्वीप देशों के एक प्रमुख सदस्य फिजी के साथ भारत की बढ़ती भागीदारी की दिशा में एक कदम है।
दक्षिण सूडान के रक्षा मंत्री के साथ अपनी बैठक में रक्षा मंत्री ने एयरो इंडिया 2025 में भाग लेने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। दोनों पक्षों ने दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन की दिशा में प्रयासों का शुभारंभ करने और उन्हें गति देने पर सहमति व्यक्त की। दक्षिण सूडान पक्ष ने अपने देश में संयुक्त राष्ट्र मिशन में भारत के प्रयासों की सराहना की। दोनों पक्षों ने प्रशिक्षण आदान-प्रदान बढ़ाने के लिए साझेदारी करने पर सहमति व्यक्त की और उद्योग भागीदारी के माध्यम से संबंधों का विस्तार करने पर सहमति व्यक्त की।

Thank you for the good writeup. It in fact was a amusement account it. Look advanced to more added agreeable from you! By the way, how can we communicate?
I was looking for this. Really refreshing take on the information. Thanks a lot.