बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

@ पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर-कमलों द्वारा भागलपुर की पावन धरती से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त के अंतर्गत 9.8 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के खातों में 22,000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का हस्तांतरण किया गया। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, कृषि मंत्री मंगल पांडेय, केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
👉 नीतीश कुमार ने आई.सी.सी. चैंपियंस ट्रॉफी में ऐतिहासिक जीत हासिल करने पर भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि इस जीत पर सभी को गर्व है।
👉 मुख्यमंत्री कुमार ने मसौढ़ी-नौबतपुर मार्ग पर स्थित धनीचक मोड़ के पास ट्रक और ऑटो में हुई टक्कर के बाद 07 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि यह घटना काफी दु:खद है।
👉 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के संवाद कक्ष में लघु जल संसाधन विभाग के तत्वावधान में लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। उन्होंने मीडियाकर्मियों को विभाग के कार्ययोजना एवं उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर विभागीय सचिव डॉ. संदीप कुमार आर. पुडकलकट्टी समेत कई अन्य वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कला एवं शिल्प महाविद्यालय, पटना के छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावस के जीर्णोद्धार कार्य, बेहतर एवं सुविधाजनक बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 बेगूसराय के जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने सदर प्रखंड अंतर्गत रचियाहि पंचायत स्थित रचियाही कचहरी टोल के पास पंचायत सरकार भवन के निर्माण हेतु चिह्नित स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य को तेजी से शुरू करने के निर्देश दिये।
👉 औरंगाबाद के जिलाधिकारी कान्त शास्त्री की अध्यक्षता में SCA/ADP/ CSR की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 बेतिया के जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने साईं एग्रो इंडस्ट्रीज, कुमारबाग का किया निरीक्षण किया। उन्होंने जल्द से जल्द बचे हुए लॉट के बराबर सीएमआर एसएफसी गोदाम में जमा कराने का निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...