@ नई दिल्ली :-
43वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता एवं घुड़सवार पुलिस ड्यूटी मीट 2024–25 का समापन ITBP के प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र, भानू में गरिमामय वातावरण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। देशभर के 19 राज्यों एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) से कुल 588 महिला एवं पुरुष घुड़सवारों ने भाग लिया और विविध प्रतिस्पर्धाओं में अपने उत्कृष्ट कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह की मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार की अपर मुख्य सचिव (गृह), डॉ. सुमिता मिश्रा, भा.प्र.से. रहीं। उन्होंने हरियाणा सरकार की ओर से सभी प्रतिभागियों, हिमवीरों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं आगंतुकों को बधाई दी और विजेताओं को ट्रॉफियाँ प्रदान कीं। उन्होंने इस आयोजन को पुलिस बलों की पेशेवर दक्षता और आपसी सहयोग का प्रतीक बताया।
इस अवसर पर संजय कुमार चौधरी, अपर महानिदेशक (पश्चिमी कमान), ITBP ने मुख्य अतिथि, महानिदेशक महोदय, जूरी सदस्यों, प्रतिभागियों, मीडिया एवं सभी आगंतुकों का स्वागत किया और हरियाणा पुलिस, चंडीगढ़ पुलिस, पंजाब पुलिस व स्थानीय प्रशासन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इसके उपरांत विधु शेखर, भा.पु.से., संयुक्त निदेशक (AIPSB) ने ITBP द्वारा इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन की सराहना की।

प्रतियोगिता के दौरान सभी टीमों ने साहस, अनुशासन और उच्च स्तरीय घुड़सवारी प्रशिक्षण का परिचय दिया।
महिला वर्ग में कांस्टेबल प्रियदर्शिनी (CRPF) ने 1 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर श्रेष्ठ महिला घुड़सवार का खिताब प्राप्त किया।पुरुष वर्ग में रामेश्वर राणा, द्वितीय कमान, ITBP ने कुल 8 पदकों के साथ श्रेष्ठ घुड़सवार का सम्मान प्राप्त किया और मेवाड़ चैलेंज ट्रॉफी से नवाज़े गए।
ITBP ने कुल 25 पदक जीतकर लगातार चौथे वर्ष सर्वश्रेष्ठ टीम का खिताब प्राप्त किया और छत्रपति चैलेंज ट्रॉफी से सम्मानित हुई।
राजस्थान पुलिस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि असम राइफल्स तृतीय स्थान पर रही।
यह आयोजन केवल एक प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि भारतीय पुलिस बलों की एकता, अनुशासन और समृद्ध घुड़सवारी परंपरा का उत्सव भी रहा।



References:
Valley view casino seating chart
References:
http://forums.cgb.designknights.com/
References:
Online slots echtgeld Casino Bonus ohne Einzahlung
References:
Vegas casinos novo.neomera.com.br