बड़ा जामदा में टाटा स्टील से डीएवी स्कूल खोलने की मांग उठी

@ संगीता पाण्डेय पश्चिम सिंहभूम झारखंड  :-

मुख्य महाप्रबंधक टाटा स्टील नोवामुंडी से,नोआमुंडी प्रखंड स्थित बड़ा जामदा क्षेत्र में दयानंद एंग्लो वैदिक संस्था के संचालन से डी ए वी स्कूल खोले जाने की मांग क्षेत्र के सामाज अरविन्द चौरसिया एवं भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष संजू पाण्डेय ने संयुक्त रूप से की है।

पूर्व जिला अध्यक्ष संजू पाण्डेय ने स्पष्ट किया है कि बड़ाजामदा क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीणों ने अपील की है कि बड़ाजामदा से बच्चों को गुवा एवं नोवामुंडी आने -जाने में अनेकों -अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कतिपय अगर बड़ाजामदा में डीएवी संस्था संचालित बच्चों की स्कूल खुल जाए तो इससे आसपास के दर्जनों बड़ाजामदा क्षेत्र पंचायत के ग्रामीण बच्चो के अतिरिक्त दूर दराज क्षेत्र के रहने वाले बच्चे भी पढ़ाई कर सकेंगे।

स्कूल संचालन के लिए टाटा स्टील लिमिटेड की सम्बद्धता अनिवार्य है । लोगो के सपनों को साकार करने के लिए संकल्पित हो डी ए वी पब्लिक स्कूल की नींव रखी जानी चाहिए । जिससे यहां से बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा के साथ संस्कार मिल सके । समाजसेवी अरविन्द चौरसिया का मानना है कि

संत नारायण दास ग्रोवर की देन है कि आज झारखंड के सुदूर से सुदूरवर्ती इलाकों में बच्चों को अच्छे व चरित्र निर्माण के साथ मानवीय गुणों को संचार करने के लिए डी ए वी संस्था शिक्षा का दीपक जला शिक्षण कार्य कर रही है। वर्तमान में समाज विकास के लिए बेहतर शिक्षा का कोई विकल्प नहीं है । देश-विदेश में बच्चों को अच्छी शिक्षा दे, बच्चों की अच्छी पहचान बनाने में डीएवी
संस्था का कोई विकल्प नहीं है ।

अच्छी पढ़ाई एवं बच्चों के भविष्य संवारने की चिंता से ओत प्रोत समाजसेवी अरविन्द चौरसिया ने वर्तमान स्थिति की गंभीरता से लेते हुए विद्यालय के बच्चों के लिए विद्यालय संचालन की विधि व्यवस्था में परिवर्तन की मांग सेल किरीबुरु प्रबंधन से की है।समाजसेवी अरविन्द चौरसिया ने कहा है कि उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था बनाए रखने हेतु तथा विद्यालय में अध्यनरत छात्रों के भविष्य संवारने हेतु वर्तमान में एकमात्र डी ए वी ही ऐसी संस्था है जो बच्चों को हर दृष्टिकोण से चरित्र निर्माण के साथ अच्छी शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है ।

पश्चिम सिंहभूम चर्चित भाजपा नेता सह पूर्व जिला अध्यक्ष ने शिक्षा के विकास एवं एवं बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए नोवामुंडी टाटा स्टील कंपनी महाप्रबंधक द्वारा बच्चों के भविष्य सुधारने एवं शिक्षा परिपक्व माहौल बड़ाजामदा में बनाने की मांग की है

4 thoughts on “बड़ा जामदा में टाटा स्टील से डीएवी स्कूल खोलने की मांग उठी

  1. [3859]megacasino login করুন – বিকাশ দিয়ে রিয়েল মানি স্লট গেম,megacasino login করুন এবং রিয়েল মানি স্লট গেম উপভোগ করুন। megacasino app download করে লাইভ ডিলার রুলেট নিয়ম জানুন এবং আজই খেলা শুরু করুন। visit: megacasino

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...