@ कोटा राजस्थान :-
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वर्षों पहले किया वादा निभाकर एक भावपूर्ण मिसाल कायम की और शुक्रवार को सांगोद/कोटा में CRPF के दिवंगत जवान हेमराज मीणा और वीरांगना मधुबाला की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल हुए।

पुलवामा हमले में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले हेमराज मीणा की शहादत के छह साल बाद शुक्रवार को पहली बार उनके आंगन में खुशियों का माहौल था, जब परिवार और रिश्तेदार उनकी पुत्री रीना की शादी के लिए एकत्र हुए थे।
CRPF के दिवंगत जवान हेमराज मीणा की पत्नी वीरांगना मधुबाला सहित पूरे परिवार के लिए यह बेहद खुशी का पल था। 2019 में मीणा की शहादत के बाद से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला वीरांगना मधुबाला के ‘राखी-भाई’ के रूप में कठिन समय में शहीद के परिवार के साथ खड़े रहे।
तब से लेकर अब तक इस “भाई” ने न सिर्फ परिवार का साथ दिया बल्कि अपना वादा भी निभाया। कल जब मधुबाला की पुत्री के विवाह का समय आया, तो यह “भाई” मायरा/भात लेकर अपनी बहन के घर पहुंचा और यह अनुपम रस्म निभाई।
‘बहन’ मधुबाला और उनके ‘भाई’ के बीच इस भावनात्मक जुड़ाव को देखकर वहां मौजूद हर कोई अभिभूत हो गया। आखिर यह कोई और नहीं, बल्कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला थे, जो पुलवामा शहीद हेमराज मीणा की पुत्री के विवाह में मायरा लेकर पहुंचे थे।


I discovered your blog site on google and check a few of your early posts. Continue to keep up the very good operate. I just additional up your RSS feed to my MSN News Reader. Seeking forward to reading more from you later on!…
I appreciate, cause I found exactly what I was looking for. You have ended my four day long hunt! God Bless you man. Have a nice day. Bye