वेव्स (WAVES) ‘क्रिएट इन इंडिया’ चैलेंज मे शीर्ष 10 फाइनलिस्ट की घोषणा की गई

@ नई दिल्ली :-

वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (Waves) 2025 से पहले ‘क्रिएट इन इंडिया’ चैलेंज के तहत एक प्रमुख प्रतियोगिता ‘रेजोनेट: द ईडीएम चैलेंज’ के दौरान, संगीत निर्माण और लाइव प्रदर्शन में नवाचार, रचनात्मकता और सहयोग का जश्न मनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक में वैश्विक प्रतिभाएं एक साथ एंक मंच पर दिखाईं दीं।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय  ने भारतीय संगीत उद्योग के सहयोग से आज ‘रेजोनेट: द ईडीएम चैलेंज’ के लिए चुने गए शीर्ष 10 प्रतिभागियों के नामों का ऐलान किया।

एक बेहद कठिन चयन प्रक्रिया और सैकड़ों प्रभावशाली प्रविष्टियों के बाद, निम्नलिखित दस कलाकारों को वव्स के वैश्विक मंच पर ग्रैंड फिनाले में लाइव प्रदर्शन करने के लिए चुना गया है, जो 1-4 मई, 2025 को मुंबई में आयोजित किया जाएगा:

  • श्रीकांत वेमुला, मुंबई, महाराष्ट्र
  • मयंक हरीश विधानी, मुंबई, महाराष्ट्र
  • क्षितिज नागेश खोडवे, पुणे, महाराष्ट्र
  • आदित्य दिलबाघी, मुंबई, महाराष्ट्र
  • आदित्य उपाध्याय, कुमारिकाटा, असम
  • देवांश रस्तोगी, नई दिल्ली
  • सुमित बिलटू चक्रवर्ती, मुंबई, महाराष्ट्र
  • मार्क रयान सिमलीह, मुंबई, महाराष्ट्र
  • दिब्यजीत रे, बोंगाईगांव, असम
  • नोबज्योति बोरुआ, मुंबई, महाराष्ट्र

ये शीर्ष 10 कलाकार भारत के इलेक्ट्रॉनिक संगीत समुदाय के जीवंत क्रॉस-सेक्शन की नुमाइंदगी करते हैं, जिसमें परिवेश से लेकर हाई-एनर्जी नृत्य संगीत तक की अनूठी ध्वनियाँ शामिल हैं। इस चुनौती का मकसद इलेक्ट्रॉनिक संगीत उत्पादन और डीजेइंग में भारतीय और साथ ही वैश्विक उभरती प्रतिभाओं को उजागर करना और उन्हें आगे बढ़ाना था। इस प्रतियोगिता की कामयाबी संगीत फ्यूजन, इलेक्ट्रॉनिक संगीत और डीजेइंग कलात्मकता के लिए वैश्विक केंद्र के रूप में भारत की स्थिति को भी मजबूत करती है। ये चुने हुए फाइनलिस्ट अब अपने ग्रैंड फिनाले परफॉर्मेंस की तैयारी करेंगे, जहां वे Waves के वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा पेश करेंगे।

प्रारंभिक दौर के लिए जूरी पैनल:

प्रारंभिक दौर में लॉस्ट स्टोरीज़ अकादमी, भारत के प्रमुख संगीत उत्पादन और डीजे प्रशिक्षण संस्थान के संगीत पेशेवरों ने प्रतिभागियों को परखा। जूरी में अमेय जिचकर और अंशुमान प्रजापति शामिल थे। अमेय को रिकॉर्डिंग और मिक्सिंग में एक दशक से अधिक का अनुभव है और वह एक अनुभवी ऑडियो इंजीनियर और संगीत निर्माता हैं। उन्होंने बॉलीवुड, विज्ञापन जिंगल्स और प्रमुख ब्रांड अभियानों में बड़े पैमाने पर काम किया है। उनकी उल्लेखनीय परियोजनाओं में वीरे दी वेडिंग, लैला मजनू, अक्टूबर और कमर्शियल प्रोजेक्ट में क्रेड, फ्लिपकार्ट और अपस्टॉक्स शामिल हैं। अंशुमान को बीटबॉक्सिंग में 10 साल से अधिक का अनुभव है और उन्होंने पिछले तीन साल संगीत निर्माता के रूप में बिताए हैं। अंशुमान लोफी और हिप-हॉप संगीत में माहिर हैं और अपनी प्रयोगात्मक ध्वनियों और ए एंड आर में अपने हुनर के लिए जाने जाते हैं।

Waves के बारे में

मीडिया और मनोरंजन (एमएंडई) क्षेत्र के लिए एक यादगार कार्यक्रम, पहला विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (Waves), भारत सरकार द्वारा 1 से 4 मई, 2025 तक मुंबई, महाराष्ट्र में आयोजित किया जाएगा।

आप चाहे उद्योग जगत के पेशेवर हों, निवेशक हों, निर्माता हों या नवोन्मेषक हों, शिखर सम्मेलन एमएंडई की दुनिया से जुड़ने, उसमें सहयोग करने, नवोन्मेष करने और योगदान करने के लिए शानदार वैश्विक मंच प्रदान करता है।

Waves, भारत की रचनात्मक ताकत को बढ़ाने के लिए तैयार है, जो कंटेट क्रिएशन, बौद्धिक संपदा और तकनीकी नवाचार के केंद्र के रूप में अपनी स्थिति को मज़बूत करेगा। इस कार्यक्रम के फोकस में प्रसारण, प्रिंट मीडिया, टेलीविजन, रेडियो, फिल्म, एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स, ध्वनि और संगीत, विज्ञापन, डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, जनरेटिव एआई, संवर्धित वास्तविकता (एआर), आभासी वास्तविकता (वीआर), और विस्तारित वास्तविकता (एक्सआर) जैसे उद्योग और क्षेत्र शामिल हैं।

21 thoughts on “वेव्स (WAVES) ‘क्रिएट इन इंडिया’ चैलेंज मे शीर्ष 10 फाइनलिस्ट की घोषणा की गई

  1. This web site is mostly a stroll-by means of for all the data you wished about this and didn’t know who to ask. Glimpse here, and you’ll positively uncover it.

  2. This design is spectacular! You certainly know how to keep a reader amused. Between your wit and your videos, I was almost moved to start my own blog (well, almost…HaHa!) Excellent job. I really enjoyed what you had to say, and more than that, how you presented it. Too cool!

  3. You made some nice points there. I looked on the internet for the topic and found most individuals will go along with with your website.

  4. I am often to blogging and i really appreciate your content. The article has really peaks my interest. I am going to bookmark your site and keep checking for new information.

  5. Hey very cool web site!! Guy .. Beautiful .. Superb .. I will bookmark your website and take the feeds additionally…I am happy to find so many useful information here within the publish, we want develop more techniques in this regard, thanks for sharing. . . . . .

  6. I have not checked in here for a while since I thought it was getting boring, but the last few posts are good quality so I guess I will add you back to my daily bloglist. You deserve it my friend 🙂

  7. Hello my family member! I want to say that this article is awesome, nice written and come with approximately all important infos. I would like to look extra posts like this .

  8. I’m curious to find out what blog system you are working with? I’m experiencing some minor security problems with my latest blog and I would like to find something more secure. Do you have any solutions?

  9. Hello, i read your blog from time to time and i own a similar one and i was just curious if you get a lot of spam comments? If so how do you stop it, any plugin or anything you can suggest? I get so much lately it’s driving me crazy so any help is very much appreciated.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...