डीएवी गुवा की सेवानिवृत प्राचार्या उषा राय के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बना जी का जंजाल

@ संवाददाता चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम ) झारखं:-

डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा की सेवानिवृत प्राचार्या उषा राय के सेवा निवृत होने पर विदाई समारोह में डीएवी गुवा के शिक्षक दो गुट में बटे दिखाई दिए ।आधा दर्जन शिक्षक विदाई समारोह में शामिल हुए जबकि आधा दर्जन से ज्यादा शिक्षक उषा राय से नाराजगी के कारण विदाई समारोह का विरोध करते दिखे ।

सच्चाई यह भी है डीएवी पब्लिक स्कूल गुआ की प्राचार्या उषा राय के शिक्षण प्रणाली में अव्यवस्था कारण क्षेत्र के अभिभावकों में स्थानीय लोगों में असंतोष एवं नाराजगी की स्थिति शुरू से बनी हुई थी । अनियमितता पूर्वक कार्यों के कारण बच्चों में भी अस्थिरता का माहौल दिखता रहा। अभिभावकों एवं बच्चों के अनुसार डीएवी गुवा की सेवानिवृत प्राचार्या उषा राय न तो समय पर स्कूल आती है और न ही नियमित विद्यालय पर ध्यान देती है।

विद्यालय में देर से आने के कारण पठन – पाठन प्रभावित होता रहा था। डीएवी गुवा की सेवा निवृत प्राचार्या उषा रायअपने पूर्व विद्यालय डीएवी ललपनिया के पैटर्न पर डीएवी गुवा को चला रही थी।

डीएवी गुवा के पूर्व प्राचार्य र्डॉ मनोज कुमार ने इस बात की पुष्टि की थी की सेवा निवृत प्राचार्या उषा राय गुवा मे आने के पूर्व डीएवी ललपनिया में सेवारत थी। उनके सेवा कार्यकाल में अक्सर बोकारो जिले की क्षेत्रीय निदेशक अरुण कुमार सेवा निवृत प्राचार्या उषा राय की गतिविधियों पर पूर्णत निगरानी रखते हुए स्कूल की देखरेख की जानकारी लेते रहते थे ।

डीएवी ललपनिया के दर्जनों शिक्षकों एवं शिक्षककेत्तर कर्मियों के अनुसार ऐसा कई बार हुआ कि सेवा निवृत प्राचार्या उषा राय अपने निजी वाहन से कार्य क्षेत्र पर बाहर रहती थी और डीएवी के क्षेत्रीय ऑफिसर अरुण कुमार से पूछे जाने पर बताती थी कि मैं विद्यालय में हूं।परिणाम स्वरूप त्वरित कार्यवाही करते हुए निदेशक अरुण कुमार सेवा निवृत प्राचार्या उषा राय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में स्कूल के लोकेशन की मांग करते थे ।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में स्कूल का लोकेशन नहीं देख कर सेवा निवृत प्राचार्या उषा राय के गतिविधियों से हमेशा नाराज रहते थे।

स्थिति यह थी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्राचार्या उषा राय के लिए,जी का जंजाल, परेशानी व शिर दर्द बना हुआ था । उनके मनमर्जी से विद्यालय डीएवी गुवा ट्रेन में बिना लगी हुई इंजन की भांति चल रही थी ।दूसरी ओर डीएवी गुवा की सेवा निवृत प्राचार्या उषा राय के दंबगई से अभिभावकों में नाराजगी, बनी हुई थी । स्कूल मे सी थार्न नामक दवाई की खरीद- बिक्र नेटवर्किंग प्राचार्या ने जारी कर रखा था । स्कूल की अंग्रेजी विषय की एक शिक्षिका के साथ दवाई की नेटवर्किंग सी थॉर्न कंपनी की टीम स्कूल में तैयार की गई थी।

डीएवी गुवा की सेवा निवृत प्राचार्या उषा राय द्वारा सेल प्रबंधन के साथ संबंधों में सुधार करने के बजाय, कटुता पैदा करने के कारण शिक्षकों का वेतन समय पर भुगतान नहीं हो रहा था ।

बताया जाता है कि डीएवी गुवा में अपने निजी स्वार्थ के तहत पहचान वाले शिक्षकों की नियुक्तियां करा प्राचार्या आर्थिक लाभ लेने के लिए लगी हुई थी । बीते 4 अप्रैल को 30 मार्च को सेवानिवृत होने के वावजूद प्राचार्या उषा राय जमशेदपुर कार्यालय जाकर डीएवी गुवा के कई शिक्षकों की स्थाई नियुक्ति कराने के लिए दबंगई दिखाई ।जिसकी पुष्टि दर्जनों लोगों ने की है ।

कई लोगों कहा कि प्राचार्या सेवा निवृत होने पर बिना बुलाए जमशेदपुर कार्यालय में 7 घंटे तक लगातार क्यों बैठी रही। साक्षात्कर टीम में शामिल लोगों से संपर्क क्यों बनाती रही? स्थिति यह बनी हुई है कुछ शिक्षकों का स्थानांतरण कर प्राचार्या उषा राय ने पदों को रिक्त कर नई नियुक्ति स्वेच्छानुसार शिक्षकों की करने के लिए योजनाबद्ध कार्यरत रही थी। उनका शुरू से प्रयास रहा है कि पहले शिक्षकों का स्थानांतरण किया लाभुक अभियार्शियों की नियुक्ति कराया जाय ।

बताया जाता है कि प्राचार्या उषा राय सेल प्रबंधन को गुमराह कर अपने निजी वाहन से आवागमन कर निश्चित राशि की बिलिंग के एक निजी शिक्षक के खाते में करा उसका नगद भुगतान एक निजी शिक्षक के खाते में करा

लाभ लेती रही थी। सेल गुवा एवं डीएवी प्रबंधन इससे अभी तक बेखबर है । इसी उधेड़-बुन में विगत एक वर्ष से शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों मेडिकल बिल सेल प्रबंधन रोक रखा है। अभी हाल भी सेवा निवृत प्राचार्या ने स्कूल के वरीय पीजीटी शिक्षक को दरकिनार कर डीएवी झींकपानी से स्थानांतरित हो आए जूनियर टीजीटी शिक्षक को अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए सुपरवाइजरी हेड का पद पर नियुक्ति
करवा दी है।

संदेहप्रद स्थिति की जानकारी से सेल प्रबंधन कोसों दूर है। उक्त तथ्यों की पुष्टि भाजपा नेता सह पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद पाठक ने करते हुए कहा है कि सेवा निवृत प्राचार्या के अंसतोष जनक रवैया के कारण डीएवी गुवा का शिक्षा स्तर गिरा है। उक्त मसले की जाँच की माँग डीएवी संस्था के राष्ट्रीय डीएवी निदेशक डा वीर सिंह एवं डीएवी अध्यक्ष पद्मश्री पूनम सूरी से जिला अध्यक्ष गोविंद पाठक एवं

गुवा क्षेत्र के दर्जनों आम लोगों ने की है। डीएवी के दर्जनों शिक्षकों ने बताया कि उनके पदोन्नति एवं स्थाई नियुक्ति का पत्र डीएवी संस्था द्वारा तीन माह पूर्व संस्था द्वारा निर्गत की गई थी । जिसे सेवा निवृत प्राचार्य उषा राय ने छुपा कर रखा था । तीन माह बाद शिक्षकों को बता इसकी सूचना दी इससे शिक्षकों में असंतोष की स्थिति देखी गई । बरहाल स्कूल के अटेंडेंश रजिस्टर के साथ -साथ विद्यालय में प्राचार्या के डेढ वर्षो के कार्यकाल में उनके द्वारा कराए गए शिक्षकों की नियुक्ति की जाँच की अपील भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष गोविन्द पाठक द्वारा की गई है।

2 thoughts on “डीएवी गुवा की सेवानिवृत प्राचार्या उषा राय के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बना जी का जंजाल

  1. Excellent post. I used to be checking continuously this weblog and I’m inspired! Extremely useful information specially the remaining part 🙂 I maintain such information much. I was looking for this particular information for a long time. Thank you and best of luck.

  2. Thanks a lot for sharing this with all of us you really know what you are talking about! Bookmarked. Kindly also visit my web site =). We could have a link exchange contract between us!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...