@ नई दिल्ली
उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय में संयुक्त सचिव और मंत्रालय में आंतरिक शिकायत समिति की अध्यक्ष अनुराधा एस. चगती ने मोनालिसा डैश, जेएस और सुचिता गुप्ता, एसए के साथ पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय की सभी महिला कर्मचारियों और विज्ञान भवन एनेक्सी परिसर में तैनात सीआईएसएफ अधिकारियों के साथ आत्मरक्षा से जुड़े तरीकों सहित महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर एक सत्र आयोजित किया।

समिति की बाहरी सदस्य वैशाली धूत भी समिति के अन्य सदस्यों के साथ इस सत्र में उपस्थित थीं। धूत स्त्रीबल फाउंडेशन की सीईओ हैं। वह एक अनुभवी आत्मरक्षा प्रशिक्षक और तायक्वोंडो मार्शल आर्ट्स में चौथी डीएएन ब्लैक बेल्ट प्राप्तकर्ता हैं।
इस व्यापक सत्र में बुनियादी पद्धितयों, स्थितिजन्य जागरूकता, घूंसे, ब्लॉक और अन्य आत्मरक्षा संबंधी तरीकों को शामिल किया गया।
धूत ने आत्मसुरक्षा को प्राथमिकता देने के महत्व पर जोर दिया और प्रत्येक महिला को व्यायाम एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए प्रतिदिन कम से कम 10 मिनट देने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि ये कौशल न केवल व्यक्तिगत सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं बल्कि महिलाओं को दूसरों की मदद करने और उनकी रक्षा करने में भी सक्षम बनाते हैं।

Thanks for writing this. You appear to know a lot about this. Good job on this article! This is an excellent, an eye-opener for sure!