@ पटना बिहार
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष के सामने ‘गन्ना विकास रथ-2026’ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के लिए गन्ना विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में वर्तमान में 10 चीनी मिलें कार्यरत हैं तथा जल्द ही 5 और चीनी मिलें शुरू की जाएंगी। नई चीनी मिलों की स्थापना और बंद पड़ी पुरानी चीनी मिलों के पुनरुद्धार के माध्यम से गन्ना उद्योग को मजबूत करना एवं किसानों की आय बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘गन्ना विकास रथ’ के माध्यम से किसानों को उन्नत गन्ना बीज, वैज्ञानिक खेती, जैविक खाद, कृषि यंत्रीकरण पर अनुदान और नए क्षेत्रों में निःशुल्क गन्ना बीज की उपलब्धता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘गन्ना ID’ एवं ‘गन्ना साथी’ AI चैटबॉट के माध्यम से किसानों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ा जाएगा। किसान गोष्ठियों और नुक्कड़ नाटकों के जरिए भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
