टाटा डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में 8 मई 2025, गुरुवार को कूट प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया

@ सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम ) झारखंड  :-

टाटा डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में 8 मई 2025, गुरुवार को कूट प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । यह आयोजन टाटा स्टील, नोवामुंडी के सफल 100 वर्षों के खनन पूरे होने के उपलक्ष्य में किया गया ।

उक्त आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि अवनीश कुमार (मुख्य मीनिंग प्लानिंग पदाधिकारी, नोवामुंडी ओएमक्यू) उदय प्रकाश सिंह (सहायक मेनेजर , कॉर्पोरेट संचार-व्यवस्था) उपस्थित थे । क्विज़ में मुख्य रूप से कक्षा 12 वी के सिद्धांत दास एवं बसमा कौसर ने सर्वाधिक सही उत्तर देकर अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया ।वहीं कक्षा 10 वीं की अदिति सिंह एवं 11 वीं की अंकिता कुमारी के भी अच्छा प्रदर्शन किया । विजय प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया ।

विशिष्ट अतिथि उदय प्रकाश सिंह ने बताया कि मीनिंग के सफल 100 वर्ष पूरे होने पर यह आयोजन किया गया है। नोवामुंडी पर आधारित कविताओं का वाचन भी रेडिओ चाईबासा एवं रेडिओ जमशेदपुर द्ववारा किया जायेगा । इसमें टाटा डी.ए.वी. नोवामुंडी के बच्चे शिरकत करेंगे । विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रशांत कुमार भूयान ने कहा कि प्रकृति का दोहन ही सही मार्ग है न कि शोषण ।

अतः टाट स्टील की कार्य पद्धति सराहनीय है । ऐसा न होता तो १०० वर्ष पूरे न हो पाते । टाटा डी.ए.वी. नोवामुंडी सदैव टाटा स्टील के साथ खड़ा रहा है, आगे भी रहेगा । कार्यक्रम की समाप्ति शांति पाठ, गाकर किया गया ।मंच संचालन शिक्षक मानस रंजन मिश्र एवं सचिन चन्द्र जी ने किया । धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक अरबिंद ठाकुर ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...