भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 10 रूसी टूर ऑपरेटरों का दौरा

@ नई दिल्ली :-

भारत और रूस के बीच पर्यटन संबंधों को और मजबूत करने तथा रूसी पर्यटकों को भारत की विविध पर्यटन संभावनाओं से परिचित कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। पर्यटन मंत्रालय के अंतर्गत इंडिया टूरिज्म दिल्ली ने 10 रूसी टूर ऑपरेटरों के एक प्रतिनिधिमंडल के भारत दौरे की सुविधा प्रदान की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के साथ विशेष मुलाकात एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के तहत रूसी प्रतिनिधिमंडल और इंडिया टूरिज्म जनपथ दिल्ली के अधिकारियों के बीच पर्यटन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया टूरिज्म दिल्ली के क्षेत्रीय निदेशक (उत्तर) अरुण श्रीवास्तव के साथ बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत और रूस के बीच पर्यटन सहयोग को बढ़ाना तथा रूसी बाजार में भारतीय पर्यटन को प्रभावी ढंग से प्रोत्साहित करने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करना था।

संजय कुमार सचान, टूरिस्ट इंफॉर्मेशन ऑफिसर इंडिया टूरिज्म दिल्ली ने हमारे संवादाता को बताया की बैठक के दौरान क्षेत्रीय निदेशक (उत्तर) अरुण श्रीवास्तव ने प्रतिनिधिमंडल को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविध पर्यटन स्थलों, ऐतिहासिक स्मारकों और जीवंत पर्यटन अनुभवों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत में धार्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, प्राकृतिक और साहसिक पर्यटन सहित अनेक ऐसे आकर्षण मौजूद हैं, जो अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करने की क्षमता रखते हैं।

उन्होंने रूसी टूर ऑपरेटरों को भारत को एक पसंदीदा पर्यटन गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही उनसे अपील की कि वे अपने देश के अधिक से अधिक पर्यटकों को भारत की विविध पर्यटन संभावनाओं से परिचित कराएं और भारतीय पर्यटन स्थलों को अपने यात्रा पैकेज में शामिल करने की संभावनाएं तलाशें।

इस संवाद कार्यक्रम में भारत और रूस के बीच पर्यटन क्षेत्र में आपसी सहयोग, बाजार विस्तार और नए व्यावसायिक अवसरों को विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया गया।

इस पहल को दोनों देशों के पर्यटन संबंधों को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे रूसी बाजार में भारत की पर्यटन पहचान मजबूत होने के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के प्रयासों को भी प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

One thought on “भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 10 रूसी टूर ऑपरेटरों का दौरा”

  1. Link QS88 có nhiều thông tin về các sản phẩm giải trí trực tuyến được tổng hợp trên cùng một nền tảng. Mình thấy cách phân chia danh mục khá rõ ràng, không mất quá nhiều thời gian để tìm nội dung cần xem. Ngoài ra, người dùng cũng có thể tìm hiểu thêm về hướng dẫn tài khoản và các chương trình khuyến mãi. Nên kiểm tra kỹ điều kiện áp dụng để tránh hiểu nhầm khi tham gia.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...