विश्व पर्यावरण दिवस पर टाटा स्टील नोआमुंडी आयरन माइन में वृहत वृक्षारोपण

@ सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम ) झारखंड  :-

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नोआमुंडी आयरन माइन स्थित वेस्ट डंप एरिया में एक वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वृहत वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत नोआमुंडी आयरन माइन के प्रमुख डी. विजेन्द्र ने फलदार पौधारोपण कर किया।

इस अवसर पर नोआमुंडी टीएमएच के सीएमओ धीरेंद्र कुमार, उपकरण प्रमुख ए.के. जॉर्ज के अलावा बड़ी संख्या में खनन, बागवानी, योजना, पर्यावरण, अस्पताल आदि विभिन्न विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने भी वृक्षारोपण किया।

इस वृहत एवं सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत डंप क्षेत्र में मियावाकी पद्धति से सघन वनरोपण हेतु झारखंड की 31 से अधिक स्थानीय प्रजातियों को सम्मिलित कर विभिन्न प्रजातियों के लगभग 4,610 पौधे लगाये गये जिनमें प्रमुख रूप से अमलतास, करंज, बहेड़ा, हरड़, कुडाची, करम, गमहर, आंवला, अर्जुन, शीशम, पाकर, बरगद, पीपल, जामुन, चिरौंजी, कचनार, बेल, आम, नीम, गूलर आदि का समावेश किया गया।

यह आयोजन रौशन सिंह, उद्यान विभाग के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।इस कार्यक्रम के माध्यम से आगामी मानसून सत्र के वृक्षारोपण की शुरुआत के साथ-साथ क्षेत्र के डंप स्थिरीकरण के उद्देश्य से भी महत्वपूर्ण कार्य किया गया। यह प्रयास माइनिंग क्षेत्र में पर्यावरण पुनर्स्थापन की दिशा में एक ठोस कदम है, जो आने वाले समय में हरित आवरण बढ़ाने एवं मिट्टी अपरदन को रोकने में सहायक सिद्ध होगा।

दूसरी ओर, इस अवसर पर काटामाटी आयरन ओर माइंस के नवनिर्मित डंप क्षेत्र में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें माइनिंग विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर चीफ माइन, डी. विजेन्द्र के अलावा मैनेजर माइन अजय गोयल, डंप प्रभारी निरंजन जेना, सेफ्टी ऑफिसर पंकज, ट्रांसपोर्ट सेक्शन प्रभारी नवीन सिंह, पर्यावरण कार्यालय के अविनाश दास, इक्विपमेंट एवं इलेक्ट्रिकल विभाग के अधिकारीगण, महिला कर्मचारी दल तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...