रणबीर गंगवा ने हिसार पहुंचकर गुरु दक्ष जयंती समारोह का आमंत्रण दिया

@ चंडीगढ़ हरियाणा :-

लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने हिसार के प्रेम नगर स्थित कुम्हार धर्मशाला में पहुंचकर आगामी 13 जुलाई को भिवानी में आयोजित होने जा रहे राज्य स्तरीय गुरु दक्ष जयंती समारोह के लिए समाज के प्रबुद्धजनों को आमंत्रण दिया।
उन्होंने कहा कि गुरु परंपरा भारतीय संस्कृति की आत्मा है और हमें मिलकर इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे समय पर उपस्थित होकर इस भव्य आयोजन की शोभा बढ़ाएं और गुरु परंपरा को आगे ले जाने में सहभागी बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...