विकास खंड द्वारीखाल में बाघ के हमले में हुयी महिला की मौत, दहशत में ग्रामीण

@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-

पौड़ी गढ़वाल के विकास खंड द्वारीखाल में बाघ भालू का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले एक सप्ताह के अंदर प्रखंड में एक महिला की मौत तथा एक महिला को बाघ ने बुरी तरह घायल कर दिया। इस घटना से क्षेत्र वासियों में डर का माहौल बना हुआ है।

विकास खंड द्वारीखाल के ग्राम पंचायत जवाड के उपग्राम हलसी में बकरी चराने गयी लता देवी पत्नी जयबीर सिह को घात लगाये बाघ ने हमला कर दिया। जिसमे महिला की घटनास्थल मै दर्दनाक मौत हो गयी।

शोरगुल सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुँचें खोजबीन करने पर लता देवी का क्षत विक्षत शव मिला इस हृदय विदारक घटना से ग्रामीण सहम गये जिससे ग्रमीणो में भय और आक्रोश का माहौल है। सभी ग्रामीणो ने वन विभाग और प्रशासन से बाघ को आदमखोर घोषित करने की मांग की तथा उसे मारने के आदेश विभाग से की।

इससे एक सप्ताह पहले ग्राम मथगाँव में घास लेने गयी महिला अंजली देवी पर भालू ने हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गयी जिस कारण महिला घास लकडी और मवेशी चराने में डर रही है। पहले खेती अब मानव जाति पर जंगली जानवरों के हमले से यहाँ के पशुपालन और खेती आजीविका पर गहरा असर पड रहा है ग्रामीणो ने वन विभाग और प्रशासन से माँग की संवेदनशील क्षेत्रों को हाई अलर्ट जोन घोषित करे और गाँव, स्कूलो में वन्यजीव के बचाव का प्रशिक्षण दिया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...