@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-
उत्तराखंड में त्रिस्तरीय चुनाव सरगर्मियों से चल रहा है। जिसमे पौड़ी जनपद के विकास खंड द्वारीखाल की जिला पंचायत कुल्हाड सीट से राजनीति के चाणक्य कह जाने वाले महेन्द्र सिंह राणा निर्विरोध चुने गये हैं जो कि भारतीय जनता पार्टी के समर्थित उम्मीदवार थे।

महेन्द्र सिंह राणा निवर्तमान विकास खंड द्वारीखाल के प्रमुख थे। उनकी पत्नी विकास खंड कल्जीखाल की निवर्तमान प्रमुख है दोनो पति पत्नी दोनो विकास खंडो से निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।
बताते चले कि नाम वापसी के आखरी दिन काँग्रेस प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया इस जीत से महेन्द्र सिंह राणा का राजनीति के गलियारो में कद बढ गया है।
राजनीति के दिग्गजो के सियासी पिच पर अब वे मजबूत किरदार में नजर आ रहे हैं। सियासी आंकणो के हिसाब से वे अब पौड़ी जिला पंचायत अध्यक्ष के मजबूत दावेदार है। उन्होने अपनी राजनीति कौशलता से सियासी दुर्ग में अपना मुकाम हासिल किया है।
जिस तरह इस सीट पर काँग्रेस प्रत्याशी ने हथियार डाल दिये जिससे अब विकास खंड द्वारीखाल का सियासी माहौल बदल गया विकास खंड की जिला पंचायत सीट सुराडी तथा चाँदपुर पर भी इसका सीधा असर पडेगा और भाजपा समर्थित प्रत्याशियो को सीधा लाभ मिलेगा।

