उत्तर प्रदेश के प्रयागराज को क्लीनेस्ट गंगा टाउन की श्रेणी में प्रथम स्थान मिला

@ लख़नऊ उत्तरप्रदेश :-

‘स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह 2024-25’ के अंतर्गत नई दिल्ली में प्रयागराज को क्लीनेस्ट गंगा टाउन  की श्रेणी में प्रथम स्थान, गोरखपुर को ‘सफाई मित्र सुरक्षित शहर’ की श्रेणी में तृतीय स्थान प्राप्त होने पर जनपद वासियों को हार्दिक बधाई!
आगरा को प्रोमिसिंग स्वच्छ शहर  व प्रयागराज को दिव्य-भव्य महाकुम्भ के सफल आयोजन हेतु स्पेशल इनिशिएटिव ऑफ़ स्वच्छ महाकुम्भ -2025 की विशेष श्रेणी में प्राप्त पुरस्कार ‘स्वच्छ-स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश’ की जीवंत झांकी है।
प्रधानमंत्री Narendra Modi के मार्गदर्शन में ‘नए भारत’ का ‘नया उत्तर प्रदेश’ क्लीन UP – ग्रीन  UP के नए मानक स्थापित कर रहा है।
यह गौरव नगर निकायों की सुव्यवस्था, स्वच्छाग्रहियों के सतत समर्पण, प्रशासन की संवेदनशील प्रतिबद्धता और नागरिकों की सक्रिय सहभागिता का संकल्पित सुफल है। आप सभी का हृदयतल से अभिनंदन!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...