मुख्यमंत्री ने देहरादून में स्वर्गीय परमेश्वरी देवी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

@ चंडीगढ़ हरियाणा :-

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देहरादून में भाजपा के राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष नरेश बंसल के निवास पर पहुंचकर उनकी 92 वर्षीय माता, स्वर्गीय परमेश्वरी देवी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि परमात्मा उन्हें अपने चरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...