गोरखपुर मे ₹253 करोड़ लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास हुआ

@ लख़नऊ उत्तरप्रदेश :-

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में गोरखपुर की ऐतिहासिक उपलब्धि पर नगर निगम के सफाई कर्मियों, पार्षदों, महापौर, नगर आयुक्त एवं नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के अभिनंदन हेतु जनपद गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर गोरखपुर की विकास यात्रा को गति प्रदान करतीं ₹253 करोड़ लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम अर्बन फ्लड मैनेजमेंट सेल एंड अर्ली वार्निंग सिस्टम का उद्घाटन भी किया।
प्रधानमंत्री Narendra Modi के विजन के अनुरूप ‘नया उत्तर प्रदेश’ ‘स्वस्थ-सशक्त भारत’ के निर्माण के साथ ही ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना को साकार करने हेतु पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है। पावन श्रावण मास की शिवरात्रि के अवसर पर प्राप्त इन सौगातों के लिए जनपद वासियों को हार्दिक बधाई एवं नगर निगम, गोरखपुर परिवार का अभिनंदन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...