सीए राजेश्वर पैन्यूली ने पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक जीत का दावा किया

@ नई टिहरी उत्तराखंड :-

भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ सह संयोजक राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि भाजपा के समर्थित प्रत्याशी पंचायत चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने दावा किया कि ब्लाक प्रमुखों के साथ ही पौड़ी जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भी भाजपा अपना परचम लहराएगी।

टिहरी के प्रतापनगर क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार के बाद पत्रकार वार्ता में भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ सह संयोजक सीए राजेश्वर पैन्यूली ने इंडिया वार्ता के ब्यूरो प्रमुख राजेश डंडरियाल से चर्चा के दौरान कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश बना हुआ है। कहा कि मतदाताओं में भी छोटी सरकार बनाने को लेकर उत्साह बना है।

पंचायत चुनाव को लेकर विधानसभा से लेकर ब्लाक व न्याय स्तर पर टीमें क़ाम कर रही है। क्षेत्रों में जाकर प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार किया जा रहा है। कहा कि प्रदेश सरकार जीरो टॉरलेंस की नीति पर काम कर रही है। भ्रष्ट्राचार के मामले सामने आने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं का लाभ भी चुनाव में प्रत्याशियों को मिल रहा है। कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार में जुटे हुए है। उन्होंने दावा किया कि पंचायत चुनाव में भाजपा की भ्रष्ट्राचार मुक्त सरकार बनेगी।

22.97.2025 को जुवा पट्टी में डाबरी – सेल्यूर, कंडी खाल, इंडर आदि ,औंण पट्टी में मिश्रवाण गांव -गांव , कफ़लोग, भेलुंता , देवाल , आदि और भदुरा पट्टी में नौघराल सेमधार , बौँसाडी, लिखवार गांव आदि में व्यक्तिगत्त रूप से भाजपा के पक्ष में प्रचार किया। साथ ही साथ जनसमुदाय को से निवेदन किया भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा का कोई विकल्प नहीं है।उत्तराखंड की भूमि वीरों की भूमि यहां सदैव देशभक्त और वीरों ने जन्म लिया है जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्त्र बलिदान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...