मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद बिहार गौरव उद्यान’ का शिलान्यास किया

@ पटना बिहार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर-कमलों के द्वारा 14.98 करोड़ रूपये की लागत से ‘देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद बिहार गौरव उद्यान’ (वेस्ट-टू-वंडर थीम पार्क) का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास कार्य के पूर्व देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल पर जाकर उन्होंने पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शिलान्यास कार्य के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल के पास ‘वेस्ट टू वंडर’ थीम पार्क का निर्माण बेहतर ढंग से करायें। इस पार्क के निर्माण से इस क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा। इस थीम पार्क के एक तरफ देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का समाधि स्थल है, वहीं दूसरी ओर जे.पी. गंगा पथ अवस्थित है, यहां का दृश्य काफी मनोरम होगा।
ज्ञातव्य है कि नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा 14.98 करोड़ रूपये की लागत से देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल एवं जे.पी. गंगा पथ के बीच 10 एकड़ भूमि में ‘वेस्ट टू वंडर’ थीम पार्क के निर्माण की स्वीकृति दी गयी है। इस पार्क में बिहार के गौरवपूर्ण इतिहास एवं संस्कृति के विभिन्न अवयवों को प्रदर्शित किया जाएगा। थीम पार्क में बिहार की महान विभूतियों- आर्यभट्ट, चाणक्य, सम्राट अशोक, लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं दशरथ मांझी की प्रेरणादायक गाथाओं को उद्धृत किया जाएगा।
पार्क में बिहार की स्थापत्य कला नालंदा, विक्रमशिला, धार्मिक स्तूप, मंदिरों एवं मकबरों को दर्शाया जाएगा। इसके अलावा देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की याद में उनके वर्तमान स्मारक स्थल पर एक भव्य स्मृति परिसर का निर्माण भी किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...