पंजाबी सिनेमा के प्रसिद्ध कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का मोहाली में निधन

@ चंडीगढ़ पंजाब :-

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का 65 वर्ष की उम्र में मोहाली में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से काफी बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे , जिसके चलते उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनकी हालत बिगड़ने के कारण उनका निधन हो गया।जसविंदर भल्ला  के निधन की खबर से पंजाबी संगीत उद्योग और पंजाबी फिल्म उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई। पंजाबी सिनेमा ने उनके निधन से एक अनमोल सितारा खो दिया है, और उनकी हंसी-मजाक से भरी यादें हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेंगी।जसविंदर भल्ला का अंतिम संस्कार 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे मोहाली के बलोंगी श्मशान घाट पर किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...