@ सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम ) झारखंड :-
डीएवी नेशनल गेम्स के तहत विभिन्न क्षेत्रीय स्कूलों की आयोजित कराटे, आर्चरी एवं फुटबॉल के संभागीय स्तर परिणाम में डीएवी चिड़िया के बच्चों ने जीत का परचम पहचान बना दी है । बच्चों ने कराटे मे छह,आर्चरी में दस मेडल तथा फुटबॉल में एक शील्ड बटोरे। कराटे में दो गोल्ड, दो कांस्य एवं तीन रजत पदक तथा आर्चरी मे पाँच स्वर्ण एवं पाँच रजत पदक हासिल कर डीएवी चिड़िया के बच्चों ने डीएवी झारखण्ड- एल जोन ए आर ओ रेखा कुमारी के नेतृत्व में प्राप्त की।

शिक्षक देवाशीष बेहरा एवं शिक्षिका संजू कुमारी ने नेतृत्व में रामगढ़ जिला के डीएवी भेंडेचनगर में विजेता बच्चों मे कृतिका साहू एवं समृद्धि नायक स्वर्ण पदक,रखिश्री नाग रजत पदक तथा छात्रा प्रसिद्धि गुप्ता, पूजा कुमारी एवं ओम कुमार को कांस्य पदक मिले।
ठीक इसी तरह से बोकारो स्टील सिटी में आयोजित फुटबॉल के संभागीय स्तर खेल परिणाम में जहाँ डीएवी अलकुसा विजेता रहे वही डीएवी चिड़िया के बच्चे को उपविजेता रहे तथा डीएवी निरजा सहाय रांची के बच्चों को तीसरे स्थान पर संतोष हासिल करना पड़ा ।
डीएवी चिड़िया के बच्चों ने क्रीडा शिक्षक सुमित सेनापति एवं शिक्षिका मोमिता मजुमदार के मार्गदर्शन मे फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहे गए ।सबसे आकर्षक एवं रोमांचकारी प्रदर्शन डीएवी चिड़िया के बच्चों ने संगीत शिक्षक जितेन्द्र त्रिवेदी के नेतृत्व में टीसीआई खूँटी में आर्चरी (तीरंदाजी ) में कर पूरे पश्चिम सिंहभूम जिला में डीएवी चिड़िया का नाम रौशन कर दिया है।
उम्दा प्रदर्शन कर बच्चों ने आर्चरी (तीरंदाजी ) ने चार स्वर्ण पदक एवं पाँच रजत पदक हासिल की है। आदिवासियों में लोकप्रिय खेल आर्चरी (तीरंदाजी ) में डीएवी चिड़िया की छात्रा प्रार्ची नाग को तीन स्वर्ण पदक, छात्रा दिव्यांसी नाग को तीन रजत पदक तथा छात्र रेहान कच्छप को एक गोल्ड एवं दो रजत पदक मिले ।

डीएवी स्कूल चिड़िया के प्राचार्य डा शिवनारायण सिंह ने विजेता बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि डीएवी नेशनल गेम्स, डीएवी कॉलेज प्रबंधन समिति द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएँ हैं, जिनमें विभिन्न आयु वर्ग के छात्र विभिन्न खेलों में भाग लेते हैं ।प्राचार्य डा शिवनारायण ने खेलों के समग्र विकास में योगदान पर चर्चा करते हुए स्पष्ट किया कि खेल विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी और अनुशासित बनाते हैं।
