गुवा सेल अस्पताल की समस्या को ले महिला यूनियन के पदाधिकारी ने की सीएमओ के साथ बैठक

@ सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम ) झारखंड  :-

गुवा क्षेत्र एवं सारंडा क्षेत्र में वायरल फीवर, मलेरिया से ग्रसित मरीजों की संख्या दिन व दिन बढ़ती जा रही है। मरीज अपना इलाज करने के लिए गुवा सेल अस्पताल पहुंच रहे हैं।

जहां मरीजों की अच्छी इलाज के साथ-साथ अस्पताल में साफ सफाई एवं दवा की उपलब्धता नहीं रहने के कारण झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के महिला उपाध्यक्ष चंद्रिका खण्डाईत ने यूनियन के अधिकारियों के साथ गुवा सेल अस्पताल पहुंच अस्पताल के सीएमओ डॉ अशोक कुमार अमन से मुलाकात कर अस्पताल की साफ सफाई, शौचालय की सफाई, अस्पताल में लगे बेड का चादर की साफ सफाई, अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता नहीं रहने के कारण मरीज का सही से इलाज न होना, बेड की संख्या बढ़ाना आदि पर चर्चा की गई।

इस दौरान संघ के महिला उपाध्यक्ष चंद्रिका खण्डाईत ने कहा कि बेड पर बिछाए गए चादर को बदलना एवं साफ सफाई का सही से ध्यान रखने से मरीज की आधी बीमारी वही ठीक हो जाती है। इस पर अस्पताल प्रबंधन ने इन सब मांगों पर जल्द ही विचार कर सुधार करने की आश्वस्त किया। अंत में संघ की महिला पदाधिकारियों ने कहा कि इस पर जल्द ही सुधार नहीं किया गया तो सभी महिलाएं एकजुट हो अस्पताल का घेराव की जाएगी।

इस मौके पर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ की महिला उपाध्यक्ष चंद्रिका खण्डाईत, पार्वती दास, सीमा पूर्ति, हिलदा पूर्ति, नूतन सुंडी, लक्ष्मी बड़ाइक, गौरी दास, बिंदिया सामंत, नूपुर दास, अंजलि दास, आरती होरो, लक्ष्मी साहू, नीलिमा तिर्की मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...