मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक

@ चंडीगढ़ हरियाणा :-

हरियाणा में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होगा “सेवा पखवाड़ा” मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए।
इस दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर, सफाई व प्लास्टिक मुक्त अभियान, रक्तदान शिविर, पौधारोपण, दिव्यांगजनों के कल्याण के कार्यक्रम और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुँचाने जैसे अनेक आयोजन होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन दर्शन से प्रेरित होकर सेवा पखवाड़ा जनसेवा और जनकल्याण को समर्पित होगा। हर विभाग हर जिले में एक बड़ा आयोजन करेगा ताकि अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...