विधानसभा यमकेश्वर के विकासखण्ड द्वारीखाल मण्डल में मनाया गया सेवा पखवाडा कार्यक्रम

@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-

विधानसभा यमकेश्वर के विकासखण्ड मुख्यालय द्वारीखाल में द्वारीखाल मण्डल सेवा पखवाडा कार्यक्रम में विधायक यमकेश्वर रेणु बिष्ट, प्रमुख बीना राणा, जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र सिंह राणा, अर्जुन नेगी, बीना रावत ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी प.ं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

जिला उपाध्यक्ष मुख्य वक्ता बीना रावत ने सेवा पखवाड कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम की संयोजक बीना राणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से .2 अक्टूबर तक सेवा पखवाडा कार्यक्रम मनाया जाएगा। जिसमें विभिन्न ग्राम पचंायतों में पर्यावरण की रक्षा हेतु पौध रोपण, स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जाएगा।

सिंगटाली पुल स्वीकृत करने पर मा. विधायक जी का आभार धन्यवाद प्रकट किया। कार्यक्रम को पूर्व प्रमुख व वर्तमान जिला पंचायत सदस्य कुल्हाड महेन्द्र सिंह राणा ने सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन में राणा ने सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी । एवं सेवा पखवाडा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

विधायक रेणु बिष्ट ने अपने सम्बोधन में सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होने कार्यकताओं से रक्तदान करने की अपील की। जिसके लिए शिविर लगाया जाएगा। कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रविन्द्र रावत ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष मनोज गुसाई, मण्डल उपाध्यक्ष मान सिंह, शोभा नैथानी, अजीत भण्डारी, महामंत्री रविन्द्र डबराल, प्रभाकर डोबरियाल, सुरेशी देवी, नीरज कण्डवााल, मीडिया प्रभारी सन्दीप सिंह युवा मोर्चा से आकाश कण्डवाल,ज्येष्ठ उपप्रमुख नीलम नैथानी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...