महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय परिसर में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” का भव्य शुभारंभ हुआ

@ चंडीगढ़ हरियाणा :-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय परिसर में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने प्रदर्शनी का रिबन काटकर शुभारंभ किया।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा, जागरूकता और बेहतर देखभाल सुनिश्चित करना है। यह महत्वाकांक्षी अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा, जिसमें प्रदेश भर में स्वास्थ्य संबंधी अनेक गतिविधियां और शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...