प्रमुख बीना राणा ने विकासखण्ड द्वारीखाल के डाडामण्डी में क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया

@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-

द्वारीखाल विकासखण्ड में तीन दिवसीय विकासखण्ड स्तरीय शरद/शीतकालीन प्रतियोगिता का डाडामण्डी क्रीडास्थल में मुख्य अतिथि बीना राणा प्रमुख द्वारीखाल एवं आयोजको ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

डाडामण्डी क्रीडास्थल पर प्रथम बार आगमन पर जनप्रतिनिधियों, आयोजको एवं छात्र-छात्राओं द्वारा प्रमुख बीना राणा, जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र सिंह राणा, अर्जुन सिंह नेगी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी डा. सुरेन्द्र सिंह नेगी का फूल मालाओं एवं वाद्य यन्त्रों से स्वागत किया। मुख्य अतिथि को छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च पास निकालकर सलामी दी गयी।

कार्यक्रम समन्वयक जय सिंह बिष्ट द्वारा खेलकूद कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गयी एवं कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया गया। जिला पचंायत सदस्य महेन्द्र राणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस कार्यक्रम में आमन्त्रण पर आयोजक मण्डल का धन्यवाद करता हूं।

इस प्रकार की क्रीडा प्रतियोगिता के आयोजनों से हमारे बच्चों को खेल के प्रति जागरूकता बढेगी। खण्ड शिक्षा अधिकारी डा. सुरेन्द्र नेगी ने सभी आगन्तुकों का कार्यक्रम में उपस्थित होने पर धन्यवाद दिया साथ ही निर्णायक मण्डलों एवं आयोजकों को पारदर्शिता के साथ प्रतियोगिता सम्पन्न कराने के निर्देश दिये। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के रहने खाने की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए।

मुख्य अतिथि बीना राणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज का युग खेल का युग है। खेल का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। हमारी सरकार द्वारा खेल में प्रोत्साहन देकर सरकारी नौकरी मे आरक्षण का लाभ दिया गया है। आज के समय में खेल कूद शिक्षा का एक आवश्यक अंग बन गया है। हमारे स्वास्थ्य के लिए भी खेलकूद जरूरी है। प्रतियोगिता में 6.. मी. बालक दौड में राजखिल संकुल के कृष्ण कुमार मा. स्कूल सतपुली प्रथम ठंठोली से आदित्य नेगी द्वितीय एव सुराडी से अर्णव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

60 मी. बालिका वर्ग में डाबर संकुल से सुनैना रा.उ.मा.वि. जुयालगांव ने प्रथम मानवी रा.मा.वि. बमोली ने द्वितीय एवं आयुषी राउप्राववि विरमोली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि द्वारा विजेताओं को मैडल वितरित कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व एडीओ पचंायत मनमोहन बिष्ट, भीम सिंह बिष्ट अध्यक्ष प्रान्तीय शिक्षक संगठन, माधवी कोटनाला, नवीन कनौजिया अध्यक्ष जू. शिक्षक संगठन, मनीष राणा जिलामंत्री पौडी, मनमोहन सिंह चैहान, रविन्द्र चैहान, जगमोहन देवरानी, लतीफन बेगम, कृष्णपाल सैनी, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जयसिंह बिष्ट ब्लाॅक खेल समन्वयक द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...