भारतीय तटरक्षक बल की 27वें राष्ट्रीय तेल रिसाव आपदा आकस्मिक योजना की बैठक 05-06 अक्टूबर 25 को

@ नई दिल्ली :-

भारतीय तटरक्षक बल (ICG) 27वें राष्ट्रीय तेल रिसाव आपदा आकस्मिक योजना (NOSDCP) और तैयारी बैठक के साथ मिलकर 05-06 अक्टूबर 25 को तमिलनाडु के चेन्नई तट पर राष्ट्रीय स्तर के प्रदूषण प्रतिक्रिया अभ्यास (NATPOLREX-X) के 10वें संस्करण का आयोजन करने जा रहा है।

यह द्विवार्षिक प्रमुख अभ्यास समुद्री तेल रिसाव की घटनाओं से निपटने के लिए भारत की राष्ट्रीय तैयारियों का मूल्यांकन और उसे बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, साथ ही अंतर-एजेंसी समन्वय की दक्षता का परीक्षण भी किया जाएगा। इस आयोजन में केंद्रीय मंत्रालयों, तटीय राज्य सरकारों, प्रमुख बंदरगाहों, तेल प्रबंधन एजेंसियों और समुद्री संगठनों सहित विभिन्न हितधारकों की सक्रिय भागीदारी की उम्मीद है। गौरतलब है कि इस आयोजन में 29 देशों के 37 से अधिक विदेशी पर्यवेक्षक और 100 से अधिक राष्ट्रीय प्रतिनिधि भाग लेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...