@ रायपुर छत्तीसगढ़ :-
छत्तीसगढ़ में सुशासन और नागरिक सुविधा की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नवा रायपुर, अटल नगर में देश का पहला स्मार्ट पंजीयन कार्यालय शुरू हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की पहल पर बने इस अत्याधुनिक कार्यालय का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया।
एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस इस कार्यालय में रजिस्ट्री प्रक्रिया अब 15-20 मिनट में पूरी होगी। इसमें फ्री वाई-फाई, डिजिटल डिस्प्ले, हेल्पडेस्क, कैशलेस भुगतान और स्वच्छ परिसर जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। यह कार्यालय पीपीपी मॉडल पर आधारित है और आने वाले समय में प्रदेश के सभी 117 पंजीयन कार्यालयों को इसी तर्ज पर स्मार्ट बनाया जाएगा। यह पहल छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय रोल मॉडल बनाते हुए नागरिक सेवाओं को तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने का उदाहरण प्रस्तुत करेगी।

