दिल्ली मे 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,19,550 रुपए पहुंची

@ नई दिल्ली :-

सोने और चांदी की कीमतों में बीते हफ्ते बड़ी तेजी देखने को मिली। इस कारण दोनों कीमती धातुओं की कीमत ऑल-टाइम हाई के करीब बनी हुई है। दिल्ली मे 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,19,550 रुपए पहुंची  । इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,16,954 रुपए है, जबकि एक हफ्ते पहले इसी दिन यह 1,13,262 रुपए थी, जो कि सोने की कीमत में 3,692 रुपए की बढ़त को दर्शाता है।

22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,07,130 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,03,782 रुपए था। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 84,974 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 87,716 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं, समीक्षा अवधि में चांदी की कीमत 7,510 रुपए बढ़कर 1,45,610 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,38,100 रुपए प्रति किलो थी।

लगातार तेजी के कारण सोने और चांदी के दाम अपने ऑल-टाइम हाई के करीब बने हुए हैं। सोने और चांदी में बढ़त की वजह वैश्विक अस्थिरता माना जा रहा है, जो कि अमेरिकी शटडाउन और टैरिफ के कारण और बढ़ी है।वैश्विक अनिश्चितता के समय सुरक्षित माने जाने के कारण दुनिया भर में सोने और चांदी की मांग बढ़ जाती है और मांग के मुकाबले सीमित आपूर्ति के कारण इनकी कीमतों में इजाफा होता है।

दुनिया के बड़े निवेश बैंकों में से एक गोल्डमैन सैश का कहना है कि सोना अगले साल तक 5,000 डॉलर प्रतिशत औंस तक जा सकता है, जो कि फिलहाल 3,900 डॉलर प्रति औंस के आसपास है। 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 40,792 रुपए या 53.55 प्रतिशत बढ़कर 1,16,954 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 59,593 रुपए या 69.28 प्रतिशत बढ़कर 1,45,610 रुपए पर पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...