मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘गुजरात दीपोत्सवी अंक’ विक्रम संवत-2081 का विमोचन किया

@ गांधीनगर गुजरात :-

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शनिवार को गांधीनगर में ‘गुजरात दीपोत्सवी अंक’ विक्रम संवत 2081 का विमोचन किया। राज्य के सूचना विभाग की ओर से प्रति वर्ष प्रकाशित किए जाने वाले दीपोत्सवी अंक की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी ‘गुजरात दीपोत्सवी अंक’ के माध्यम से गुजरात के साहित्यकलाइतिहाससांस्कृतिक विरासत और संस्कार विरासत को प्रस्तुत किया गया है।

दीपोत्सवी अंक के विमोचन अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एम.केदासमुख्यमंत्री की अपर प्रधान सचिव और सूचना एवं प्रसारण विभाग की सचिव मती अवंतिका सिंहसूचना निदेशक के.एलबचाणीअपर सूचना निदेशक अरविंदभाई पटेल सहित कई उच्च अधिकारी मौजूद रहे।

इस वर्ष दीपोत्सवी-2081 में गुजरात के मूर्धन्य साहित्यकारों की रचनात्मक कलम के माध्यम से ऐसे चिंतनात्मक विचारोंकाव्योंलघु उपन्यासोंव्यंग्य रचनाओं और नाटिकाओं युक्त भव्य और विविध साहित्य परोसा गया हैजिसकी खूशबू से पाठक मित्रों का मन प्रफुल्लित हो जाएगा।

इतना ही नहींगुजरात के लब्धप्रतिष्ठित साहित्यकारों की सृजनशील कलम द्वारा लिखी गई साहित्यिक कृतियां दीपोत्सवी अंक में प्रकाशित की गई हैं। यह शानदार अंक 27 शोध लेखों, 31 लघु उपन्यासों, 17 व्यंग्य रचनाओं, 11 नाटिकाओं और 97 काव्य रचनाओं से संपन्न है। इसके साथ हीप्रकृतिलोकजीवन और मानवीय संवेदनाओं को अभिव्यक्त करती करीब 51 रंगीन तस्वीरें और मनमोहक चित्र इस अंक को और भी नयनरम्य बनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...