@ सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम ) झारखंड :-
आए दिन सड़कों पर दौड़ते हुए वाहनों के कारण होने वाले दुर्घटनाओं के अप्रिय परिणाम देखने को मिल रहे है ।बीते रात्रि साढे दस बजे नोवामुंडी थाना क्षेत्र स्थित तीन किलोमीटर की दूरी पर एक सफेद रंग की आर्टिका वाहन OD-O2AA-2756 को विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार क्षतिग्रस्त कर दिया ।

आर्टिका वाहन नोवामुंडी के रहने वाले चालक गजेंद्र रावत का है। उन्होने बताया कि वे टाटा से चल कर नोवामुंडी पहुंचने वाले ही थे कि 3 किलोमीटर की दूरी पर विपरीत दिशा नोवामुंडी से तेज गति से आते हुए ट्रक ने उनके चार पहिया आर्टिका पर जोरदार टक्कर मार उनके वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया ।किसी तरह की अप्रिय घटनानहीं घटी अन्यथा घटना में दो लोगों की मौत निश्चित थी ।
रात्रि में नोवामुंडी थाना के पुलिस कर्मियों के द्वारा क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क के किनारे पर लाया गया तथा अगले दिन उक्त चार पहिया अर्टिका को नोवामुंडी थाना परिसर में ला कर रखा गया है। बरहाल ट्रक चालक एवं टूक की खोज बीन जारी है । घटना का अंजाम दे ट्रक चालक ट्रक के साथ फरार हो गया।
