@ नई दिल्ली :-
यमुना ट्रॉफी ऑफिसर्स कप 2025–26 के रोमांचक मुकाबले में राष्ट्रपति भवन XI ने UP पुलिस XI को 9 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह मैच क्रिकेट के साथ-साथ स्वच्छ पर्यावरण और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को भी प्रमुखता से सामने लाया।

टॉस आयोजन टीम के सदस्य दिव्यांशु निशाना ने राष्ट्रपति भवन एकादश के कप्तान गणेश और अप पुलिस के कप्तान आईपीएस केशव चौधरी के बीच कराया, जिसमें राष्ट्रपति भवन XI ने पहले गेंदबाज़ी का निर्णय लिया।
UP पुलिस XI ने तेज़ शुरुआत की, लेकिन बीच में लगातार गिरते विकेटों से टीम दबाव में आ गई और 8 ओवर में 107 रन पर सिमट गई। बल्लेबाज़ी में ज़ियाउद्दीन के 38 रन सबसे अहम रहे।
जवाब में राष्ट्रपति भवन XI ने बेहतरीन तालमेल के साथ बल्लेबाज़ी करते हुए 9 ओवर में 108 रन बनाकर आसान जीत हासिल कर ली।
गणेश चंद्रा ने 25 गेंदों पर 56 रन की धमाकेदार पारी खेलकर मैच का पूरा रुख अपनी टीम की ओर मोड़ दिया। उन्हें मैन ऑफ द मैच और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ दोनों सम्मान मिले।
गेंदबाज़ी में विजय सिंह और सुजीत कुमार ने 2-2 विकेट लेकर UP पुलिस XI की पारी को रोकने में अहम भूमिका निभाई।
यमुना ट्रॉफी कई वर्षों से इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन और अमावस्या फाउंडेशन द्वारा आयोजित की जा रही है। यह अनूठा आयोजन न केवल विभागों के बीच खेलभावना और सौहार्द बढ़ाता है, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण की भावना को भी मजबूती देता है।

मुकाबले के बाद राष्ट्रपति भवन व यूपी पुलिस दोनों टीमों ने “स्वच्छ पर्यावरण – स्वस्थ समाज” का संदेश देते हुए लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक रहने और पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित किया।

phwin25 https://www.phwin25g.net