मुख्यमंत्री ने गांधीनगर में लायंस इंटरनेशनल के आईसेम-2025 फोरम का उद्घाटन किया

@ गांधीनगर गुजरात :-

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मंगलवार को गांधीनगर में लायंस इंटरनेशनल के आईसेम (ISAME)-2025 फोरम का उद्घाटन करते हुए साफ तौर पर कहा कि यह फोरम लीडरशिप, को–ऑपरेशन और गुजरात के वैभव को दुनिया के समक्ष उजागर करेगा।

इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब की ओर से आयोजित 53वें लायंस इंटरनेशनल के आईसेम (ISAME) फोरम में भारत, दक्षिण एशिया और मध्य–पूर्व एशिया के देश शामिल हैं। आईसेम के सदस्य देशों के अलावा अमेरिका, कनाडा, यूरोप, एशिया और अफ्रीका के अनेक आमंत्रित देशों के प्रतिनिधियों सहित 4 हजार से अधिक लोग गुजरात में आयोजित इस तीसरे फोरम में भाग ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये लायंस सेवाभावी महात्मा गांधी महात्मा गांधी, सरदार पटेल और विश्व नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य में एकत्र हुए, यह भारतीय संस्कृति के ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ मंत्र का जीवंत उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को विश्व मित्र और विकास का सक्रिय भागीदार बनाने के लक्ष्य के साथ काम करते हैं। उनकी मंशा है कि विश्व समुदाय मानव–केंद्रित विकास, वैश्विक सहयोग और सॉफ्ट पावर के साथ मानव कल्याण का सामाजिक हित रखे।

मुख्यमंत्री ने अपेक्षा व्यक्त की कि यह फोरम मोटिवेशन और इनोवेशन का मंच बनेगा और यहां एक मंच पर इकट्ठा हुए लीडर्स, सोशल वर्कर्स, इंस्पायरिंग पर्सनालिटीज और फ्यूचर लीडर्स समाज के जरूरतमंद लोगों के कल्याण के लिए सेवा कार्यों को एक नई दिशा देंगे।

भूपेंद्र पटेल ने गुजरात में इस फोरम के आयोजन के लिए सभी आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र के 17 सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) तथा लायंस के मुख्य सेवा कार्यक्रमों की समीक्षा करके भविष्य की कार्ययोजना बनाने के लिए इस फोरम का गुजरात में आयोजन उचित ही है।

उन्होंने सेवा और नेतृत्व के क्षेत्र में प्रकाश स्तंभ के रूप में कार्यरत लायंस इंटरनेशनल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक सक्रिय स्वयंसेवक संगठन है, जो 200 से अधिक देशों–प्रदेशों में अपने 49 हजार से अधिक क्लबों के साथ सेवा गतिविधियां चलाता है, और ‘वी सर्व’ यानी ‘हम सेवा करते हैं’ की भावना से कार्यरत है।

मुख्यमंत्री ने आईसेम-2025 में उपस्थित विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के समक्ष गुजरात की विकास के रोल मॉडल के रूप में प्रभावशाली प्रस्तुति करते हुए कहा कि गुजरात उद्योग, नवाचार और नए उभरते क्षेत्रों में देश का नेतृत्व कर रहा है। इतना ही नहीं, गुजरात बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और सामाजिक–आर्थिक विकास के चलते देश और दुनिया के निवेशकों की पहली पसंद बन गया है।

इस अवसर पर फोरम के चेयरमैन प्रवीण छाजेड़, लायंस इंटरनेशनल के प्रेसिडेंट ए.पी. सिंह, बीएपीएस के अग्रणी संत ब्रह्मविहारी स्वामी, फोरन की योजना समिति के चेयरमैन रमेश प्रजापति और लायंस परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...