@ सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम ) झारखंड :-
टाटा स्टील की विजय- टू खदान को चालू कराने की मांग पर ग्रामीणों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। इस संदर्भ में मुखिया, किरीबुरू (पूर्वी), संयोजक जगन्नाथपुर विधानसभा सह भाजपा अनुसूचित जनजाति प्रदेश कार्य समिति सदस्य मंगल सिंह गिलुवा एवं नोवामुंडी प्रखण्ड प्रमुख पूनम गिलुवा ने निष्कर्ष निकला कि माइंस बंदी के कारण बड़ा जामदा, नोवामुंडी बराईबुरु एवं गुवा क्षेत्र में पूरी तरीके से आर्थिक मंदी की स्थिति बन गई है ।
पुरे सारंडा क्षेत्र में भुखमरी छा गई है। लोगों को अपना और अपने परिवार का पेट पालने के लिए अपने गांव छोड़कर दूसरे राज्यों में रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं। वहीं ट्रक मालिक व ड्राइवर खलासी भी सड़क पर आ गए है। उन्होंने स्थानीय झारखंड सरकार से अपील कर बताई है कि खदान बंद होने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर खत्म हो गए हैं और आजीविका पर गहरा असर पड़ा है। माईंस बंदी के कारण दिनों- दिन स्थिति और खराब होती जा रही है एवं इस धंधे में लगे हुए लोगों की स्थिति अब रोजी-रोटी को प्रभावित कर रही है ।

