विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात की

@ रांची झारखंड :-

खिजुरिया, दुमका स्थित अपने आवास पर विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात कर अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री सोरेन ने सभी शिकायतों को सुनने के उपरांत संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को इनके शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण हेतु निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार आम जनता की समस्याओं के निस्तारण हेतु निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत है। यह सरकार गांव की सरकार है।

राज्य सरकार द्वारा संचालित अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं आम नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ प्रदान कर रही हैं। सभी पात्र लाभार्थी इन योजनाओं का लाभ अवश्य उठाएं। मौके पर उपस्थित लोगों ने राज्य सरकार की सभी योजनाओं की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री सोरेन का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...