भारत रंग महोत्सव  2026 : जावेद समीर के निर्देशन मे नाटक “बदज़ात” का श्री राम सेंटर दिल्ली मे मंचन

@ नई दिल्ली :-

राजधानी दिल्ली में आजकल दुनिया का सबसे बड़ा थिएटर फेस्टिवल का 25 वाँ एडिशन भरंगम भारत रंग महोत्सव चल रहा है। जिसको (NSD) राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय द्वारा आयोजित किया गया है, इस महोत्सव में हो रहे हैं, लगभग 280 नाटकों की प्रस्तुति होनी है ।

इस महोत्सव में दिल्ली का क्रिएटिव अड्डा दल का नाटक बदज़ात भी प्रस्तुत किया, जो उर्दू अकादमी के सहयोग से हुआ , बदज़ात नाटक श्री राम सेंटर सफदर हाशमी मार्ग मंडी हाउस नई दिल्ली में प्रस्तुत किया।

सर्दी के इस मौसम में भी बहुत दर्शक आए  और नाटक को बहुत पसंद किया और प्रसन्न हुए, क्रिएटिव अड्डा दल के निर्देशक जावेद समीर ने बताया ये नाटक बदज़ात इसलिए चुना के जब दर्शक इसको देखें तो अपनी जिंदगी की परेशानियां भूल जाए और नाटक की कहानी का भरपूर आनंद लें, ये नाटक एंटोन चेखोव के नाटक द ब्रुट ( the brute) पर बना है, जिसका रूपांतरण किया।

बिल्किस ज़फीर उल हसन (bilquis Zafirul Hasan) ने किया है । नाटक का विषय सूद है, इसमें नफरत को प्यार के दृश्य में बहुत अच्छी तरह से प्रस्तुत किया गया है। निर्देशक जावेद समीर एक बहुत अच्छे अभिनेता और निर्देशक है। जादेव समीर ने बदज़ात नाटक में कल्लू का अभिनय बखूबी निभाया।

 

कल्लू का पात्र कोई और अभिनेता निभा रहे थे, लेकिन वो अचानक छोड़ कर चले गए तो फिर ये पात्र निर्देशक जावेद समीर को करना पड़ा , नाटक में नादिर चंगेज़ी का पात्र जो बहुत हे चुनौतीपूर्ण था फहद खान ने बहुत ही बढ़िया किया। मिसेज खान का पात्र भी कम कठिन नहीं था, जो पूजा ध्यानी ने बहुत अच्छा किया। ड्राइवर का पात्र आसिफ़ खान नौकरानी एंजल , पड़ोसी फुरकान, मुकेश , तथा मयंक और विजय ने भी अपनी छाप छोड़ी ।

जावेद समीर ने एक बार फिर दर्शकों को अपने काम से मोहित कर दिया के वो किसी से कम नहीं ।

रूप सज्जा मधु कक्कड़, संगीत में ऋषभ सेट व प्रॉपर्टी मै मयंक , अनुराग, विजय, कॉस्ट्यूम डाल चन्द , लाइट की फुरकान अली ने नाटक के अंत में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय ने निर्देशक को अपना स्मृति चिन्ह प्रदान किया साथ में भविष्य के लिए शुभ कामनाएं दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...