@ श्रीनगर जम्मू और कश्मीर :-
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान ‘टायसन’ नामक बहादुर डॉग स्क्वॉड सदस्य ने अदम्य साहस का परिचय दिया। ऑपरेशन Op Trashi-1 के तहत सुरक्षाबलों ने 7 आतंकियों को मार गिराया।
इस कार्रवाई के दौरान टायसन को गोली भी लगी, लेकिन घायल होने के बावजूद उसने ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उसकी सूझबूझ और बहादुरी से सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली। टायसन की वीरता को लेकर स्थानीय लोगों और सुरक्षाबलों ने गर्व व्यक्त किया है। यह चार पैरों वाला योद्धा अब देशभर में साहस और समर्पण का प्रतीक बन गया है।

