@ लख़नऊ उत्तरप्रदेश :-
शक्ति की साधना को समर्पित ‘वासंतिक नवरात्रि’ की पावन बेला में आज नारी स्वावलंबन की दिशा में एक और संकल्प साकार हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से मिशन रोजगार के अंतर्गत आज 1,228 नव नियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को प्रदान किए गए नियुक्ति-पत्र केवल रोजगार नहीं, बल्कि इनके सपनों को संबल और सेवा को सम्मान देने का प्रयास है।
यह हमारे लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि कुल 1,228 अभ्यर्थियों में 1,097 महिलाएं हैं। विगत 9 वर्षों की विकास यात्रा में डबल इंजन सरकार का मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान को नई ऊंचाइयां देने का जो प्रयास रहा है, यह संख्या उसकी प्रत्यक्ष अभिव्यक्ति है।
नव नियुक्त नर्सिंग अधिकारी अब केवल अपना भविष्य नहीं गढ़ेंगे, बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में विश्वास और संवेदना का नया अध्याय भी लिखेंगे।

