दिल्ली के विभिन्न कैंपस में विकसित भारत युवा कनेक्ट में ज़ोरदार भागीदारी देखने को मिली

@ नई दिल्ली :-

दिल्ली युवा कनेक्ट के दूसरे चरण की गति को आगे बढ़ाते हुए, 24 मार्च 2026 को प्रमुख संस्थानों के 850 से अधिक छात्रों ने विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम में भाग लिया, और राष्ट्रनिर्माण तथा विकसित भारत@2047′ के विज़न पर सार्थक संवाद किया।

यह कार्यक्रम दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय और रोहिणी स्थित गीतारत्न इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल सहित तीन प्रमुख संस्थानों में आयोजित किया गया। युवा आइकन ओम तिवारी,शुभांगी क्षितिज और रणवीर सिंह सोलंकी के नेतृत्व में सत्रों के माध्यम से भाग लेने वाले छात्रों के साथ सार्थक बातचीत और युवा संवाद को बढ़ावा दिया गया।

आईजीडीटीयूडब्ल्यू में आयोजित सत्र में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की सचिव डॉ. पल्लवी जैन गोविल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और उन्होंने छात्रों से बातचीत करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

छात्रों को संबोधित करते हुए डॉ. पल्लवी जैन गोविल ने भारत के भविष्य को आकार देने में युवा महिलाओं की शक्ति पर प्रकाश डाला और राष्ट्रीय पहलों में सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित किया।उन्होंने युवाओं को विचार प्रस्तुत करने और सार्थक परिवर्तन लाने में सक्षम बनाने के लिए माय भारत और विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग जैसे मंचों की भूमिका पर भी बल दिया।

विभिन्न संस्थानों में आयोजित सत्रों में आकर्षक प्रस्तुतियाँ और युवा संवाद चर्चाएँ शामिल थीं,जिनमें विद्यार्थियों ने भारत की विकास गाथा में योगदान देने से जुड़े अपने विचार, आकांक्षाएँ और दृष्टिकोण साझा किए।

इन गतिविधियों के साथ, दिल्ली युवा कनेक्ट के चरण 2 में अब तक 33 सत्र हो चुके हैं, जिनमें 7,300 से अधिक युवाओं ने भाग लिया है , जो इस पहल के तहत युवा भागीदारी की बढ़ती गति को दर्शाता है।

छात्रों और युवा नागरिकों को माय भारत पोर्टल ( https://mybharat.gov.in ) पर पंजीकरण करने और युवा नेतृत्व वाली पहलों, स्वयंसेवा के अवसरों और राष्ट्र निर्माण कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है युवा सहभागिता के लिए एक ही स्थान पर सभी समाधान प्रदान करने वाले माय भारत, युवाओं को विकसित भारत@2047 के विजन में सार्थक योगदान देने के अवसरों से जोड़ना जारी रखता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...