@ पटना बिहार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना शहर स्थित विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का निरीक्षण कर कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।मुख्यमंत्री ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद समाधि स्थल के निकट निर्माणाधीन लोकनायक जय प्रकाश नारायण पार्क (बिहार गौरव पार्क) का स्थल निरीक्षण किया तथा उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने बांस घाट स्थित नवनिर्मित मुक्ति धाम परिसर एवं पुराने शवदाह गृह परिसर का भी निरीक्षण किया और उन्हें बेहतर ढंग से विकसित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नए मुक्ति धाम के साथ-साथ पुराने परिसर में भी सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान के निकट निर्माणाधीन पटना हाट का जायजा लिया। साथ ही, सभ्यता द्वार से कलेक्ट्रेट घाट तक बनाए जा रहे सैरगाह का भी स्थल निरीक्षण किया।

