राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की

@ शिमला हिमाचल :-

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की। हिमाचल के राज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण करने के उपरान्त कविन्द्र गुप्ता की यह राष्ट्रपति के साथ पहली भेंट है।  इस अवसर पर राज्यपाल ने राष्ट्रपति को हिमाचल प्रदेश की स्थिति से अवगत करवाया तथा राज्य में कार्यन्वित की जा रही विभिन्न विकासात्मक और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। राष्ट्रपति ने राज्यपाल को शुभकामनाएं देते हुए हिमाचल प्रदेश के लोगों के विकास, सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...