@ देहरादून उत्तराखंड :-
संजय उप्रेती, प्रतिसार निरीक्षक देहरादून के निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर 03 मार्च 2026 को एसएसपी देहरादून द्वारा उन्हें अपनी शुभकामनाएं देते हुए पुलिस उपाधीक्षक के पद के अलंकरण से अलंकृत किया गया। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा प्रतिसार निरीक्षक के पद पर नियुक्त रहते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य की लिए अपनी शुभकामनाएं दी तथा आगे भी इसी प्रकार मेहनत व लगन के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया गया।

