@ सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम ) झारखंड :-
जगन्नाथपुर कांग्रेस प्रखण्ड कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में महिला प्रदेश अध्यक्ष रमा खालको ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया। बैठक में महिला सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। रमा खालको ने महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया और पश्चिमी सिंहभूम के सभी 18 प्रखंडों में शीघ्र महिला प्रखंड अध्यक्षों के चुनाव कराने का निर्देश दिया। वहीं, स्टेट कॉर्डिनेटर सुंदरी तिर्की ने भाजपा पर मंदिर-मस्जिद की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस की विचारधारा को जनहित में बताया।
बैठक में माननीय विधायक जगन्नाथपुर सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु सहित पश्चिमी सिंहभूम जिला महिला अध्यक्ष नीतिमा बारी के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, जगन्नाथपुर महिला प्रखंड अध्यक्ष सावित्री जेराई, नोआमुंडी महिला प्रखंड अध्यक्ष दिव्या जेराई, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष ललित दोराईबुरू, नोआमुंडी प्रखंड अध्यक्ष मंजीत प्रधान, सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे। महिलाओं की उपस्थिति भारी संख्या में देखी गई।

