राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरी खाल के वनस्पति विज्ञान विभाग में कार्यक्रम का आयोजन

@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-

भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरी खाल के वनस्पति विज्ञान विभाग में  परिषद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परिषद कार्यक्रम के अंतर्गत “पादप विज्ञान में उद्यमिता की संभावनाएँं” विषय पर छात्र छात्राओं द्वारा पोस्टर, निबंध एवं मॉडल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया गया।

पोस्टर प्रतियोगिता में कनिका एवं कुमकुम प्रथम स्थान पर प्रेरणा एवं साक्षी द्वितीय तथा खुशी एवं सानििया तृतीय स्थान पर रहेे। निबंध प्रतियोगिता में कुमकुम प्रथम, कनिका द्वितीय तथा आयशा तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के अंत में छात्र छात्राओं ने लोकगीीतों में वानस्पतिक वर्णन विषय पर अपनी प्रस्तुति दी तथा “प्राकृतिक रेशों एवं स्थानीय मोटे अनाज” विषय पर अपने बनाए गए मॉडल को भी प्रस्तुत किया।

इस प्रतियोगिता में खुशी प्रथम तथा कनिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल के रूप में भौतिक विज्ञान के विभाग प्रभारी डॉक्टर कमल कुमार भू विज्ञान से डॉक्टर विक्रम सिंह तथा प्राणी विज्ञान से डॉक्टर मोहन कुकरेती उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में वनस्पति विज्ञान के विभाग प्रभारी डॉक्टर आर के द्विवेदी ने आगंतुक निर्णायक मंडल को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा छात्र छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ पवनिका चंदोला एवं डॉ दीपिका ने किया। इस कार्यक्रम में वनस्पति विज्ञान के प्रयोगशाला सहायक बालेंदु नेगी एवं अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...