मुख्यमंत्री ने ESIC अस्पताल, ग्रेटर नोएडा के लिए भूमि आवंटन पत्र जारी किया

@ लख़नऊ उत्तरप्रदेश :-

लखनऊ में आयोजित श्रमवीर गौरव समारोह-2026 में योगी आदित्यनाथ ने श्रमिकों के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार श्रमिकों के हितों की रक्षा और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने Employees’ State Insurance Corporation (ESIC) अस्पताल, ग्रेटर नोएडा के लिए भूमि आवंटन पत्र जारी किया। साथ ही श्रमिक कल्याण से जुड़ी कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया गया, जिससे प्रदेश के लाखों श्रमिकों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम के दौरान अटल आवासीय विद्यालय के प्रथम बैच के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र और टैबलेट वितरित किए गए। प्रयागराज और वाराणसी के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा, अपने श्रम से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाले श्रमिकों को विशेष रूप से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिकों का सम्मान और सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...