जानलेवा हमले के आरोपी अभियुक्त को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया

@ देहरादून उत्तराखंड :-

23 मई 2026 को कोतवाली प्रेमनगर पर वादी श्रीकुमार निशांत निवासी मुजफ्फरनगर द्वारा सूचना दी गई कि प्रियांशु राणा व उसके अन्य साथियों द्वारा वादी के भाई के कमरे पर जाकर उसके साथ गाली गलौच करते हुए उसे जान से मारने की नीयत से सिर पर वार किया गया, जिसमे उसे गंभीर चोटें आई। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली प्रेमनगर पर धारा – 109(1) /115 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली प्रेम नगर पर टीम गठित कर पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा दिनाँक 28 मई 2026 मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त प्रियांशु राणा को बीएफआईटी सुद्धोवाला के पीछे से गिरफ्तार किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:

प्रियांशु राणा पुत्र विक्रम सिंह राणा निवासी ग्राम दूधली खेड़ा निकट दुर्गा मंदिर, थाना गढी पुख्ता, जिला शामली, उ.प्र.

पुलिस टीम:

1- उ.नि. विजय प्रताप राही
2- हे.कां. संजय भंडारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...