रक्षा खडसे ने मेघालय सरकार के साथ खेल और युवा विकास पहलों की समीक्षा की

@ शिलांग मेघालय :-

मेघालय की खेल एवं युवा कार्य मंत्री श्री वालदमिकी शिला और मेघालय सरकार के आयुक्त एवं सचिव डॉ. विजय कुमार डी के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य राज्य में चल रही खेल एवं युवा विकास पहलों का आकलन करना और केंद्र एवं राज्य सरकार के बीच सहयोग को मजबूत करने के अवसरों का पता लगाना था।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/15PXC.jpg

इस बैठक में मेघालय सरकार, भारतीय खेल प्राधिकरण, मेघालय राज्य ओलंपिक संघ और राज्य में खेल और युवा विकास से जुड़े अन्य हितधारकों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान मेघालय के खेल इकोसिस्टम, युवा सहभागिता पहलों, अवसंरचना परियोजनाओं और एथलीट विकास कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई। इनका उद्देश्य जमीनी स्तर पर भागीदारी को मजबूत करना और खेल उत्कृष्टता के लिए मार्ग प्रशस्त करना है।

राज्य सरकार ने खेल क्लबों, संघों और खिलाड़ियों को सहयोग देने के लिए शुरू की गई विभिन्न पहलों की जानकारी दी। इसमें युवाओं और खेल संबंधी गतिविधियों के लिए अनुदान आधारित सहायता व्यवस्था, लक्षित युवा विकास योजनाएं और खिलाड़ियों के लिए छात्रवृत्ति कार्यक्रम शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य खेल छात्रवृत्ति योजना के तहत वर्तमान में लगभग 900 खिलाड़ियों को सहायता दी जा रही है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2VNHB.jpg

बैठक के दौरान दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल विकास के सफल मॉडलों से प्रेरित मुख्यमंत्री फुटबॉल मिशन के तहत मेघालय की प्रमुख जमीनी स्तर की फुटबॉल पहलों पर भी चर्चा हुई। वर्तमान में 125 केंद्रों के माध्यम से संचालित यह पहल लगभग 10,000 खिलाड़ियों को सहयोग प्रदान करती है और मेघालय से कई अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ियों की सफलता में इसका महत्वपूर्ण योगदान है।

इस समीक्षा बैठक में मेघालय की मावखानू फुटबॉल स्टेडियम की प्रगति के अलावा राज्य में खेल अवसंरचना को मजबूत करने की योजनाओं पर भी चर्चा की गई। इस स्टेडियम को क्षेत्र के सबसे बड़े फुटबॉल स्टेडियमों में से एक के रूप में परिकल्पित किया गया है और राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह के लिए संभावित स्थल के रूप में इस पर विचार किया जा रहा है। बैठक के दौरान उमसावली स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और उमथम स्थित स्लैलम कोर्स सहित अवसंरचना परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/3Z7BK.jpgउमथम स्थित स्लैलम कोर्स जल क्रीड़ा और स्लैलम प्रशिक्षण के लिए देश की प्रमुख सुविधाओं में से एक के रूप में उभर रहा है।

रक्षा खडसे ने जमीनी स्तर पर खेल इकोसिस्टम को मजबूत करने, युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य की पहलों के बीच समन्वय सुनिश्चित करने के महत्व पर बल दिया।

बैठक में मेघालय की युवा-केंद्रित पहलों की भी समीक्षा की गई। इनमें छात्रों के लिए युवा सहभागिता और सशक्तिकरण योजना (वाईईएसएस मेघालय) भी शामिल है, जिसके तहत युवा कार्यक्रम चलाने वाले क्लबों और संगठनों को सहायता प्रदान की जा रही है।

युवा भागीदारी और स्वयंसेवी जुड़ाव को बढ़ाने में मेरा युवा भारत (एमवाई भारत) की भूमिका और एमवाई भारत पोर्टल के माध्यम से राष्ट्रीय खेलों सहित आगामी खेल आयोजनों के लिए स्वयंसेवा के अवसरों को बढ़ाने के संबंध में भी चर्चा की गई।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/4BOYB.jpg

मेघालय राज्य ओलंपिक संघ के प्रतिनिधियों में , मेघालय ओलंपिक संघ (एमएसओए) के कार्यकारी अध्यक्ष और मेघालय शूटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष जॉन खारशिंग, एमएसओए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मेघालय एथलेटिक्स एसोसिएशन के सदस्य ईएमएच पासह, एमएसओए संयुक्त सचिव और मेघालय बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष नबियांग लालू, अखिल मेघालय कराटे एसोसिएशन के महासचिव कसन कुपर वारजरी और एमएसओए के कोषाध्यक्ष  शामिल थे।

रक्षा खडसे ने उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए खेलो इंडिया से मान्यता प्राप्त अकादमियों को मजबूत करने और राज्य के खेल बुनियादी ढांचे को एथलीट विकास प्रणालियों के साथ संरेखित करने के महत्व पर भी जोर दिया।

मेघालय खेलों और दीर्घकालिक एथलीट विकास योजना के संबंध में भी चर्चा हुई।

रक्षा खडसे ने मेघालय में खेल अवसंरचना, एथलीट सहायता प्रणालियों और राज्य तथा उत्तर पूर्वी क्षेत्र में युवा विकास पहलों को मजबूत करने के लिए मेघालय के साथ मिलकर काम करने की मंत्रालय की प्रतिबद्धता को दोहराया।

रक्षा खडसे ने कहा कि मेघालय में खेल की अपार संभावनाएं और एक जीवंत युवा इकोसिस्टम केंद्र, राज्य सरकार, खेल संस्थानों और सामुदायिक संगठनों के बीच समन्वित प्रयास प्रतिभाओं के पोषण और देश में एक मजबूत खेल संस्कृति की परिकल्पना को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

9 thoughts on “रक्षा खडसे ने मेघालय सरकार के साथ खेल और युवा विकास पहलों की समीक्षा की

  1. Điểm mình thích ở 78WIN là hệ thống vận hành ổn định, thường xuyên có nhiều chương trình ưu đãi hấp dẫn dành cho người chơi và đội ngũ hỗ trợ phản hồi khá nhanh khi cần.

  2. Điểm mình thích ở 78WIN là hệ thống vận hành ổn định, có nhiều chương trình ưu đãi hấp dẫn dành cho người chơi và đội ngũ hỗ trợ phản hồi nhanh khi cần.

  3. Giao diện C168 thiết kế khá trực quan và dễ thao tác, mình mới đăng ký nhận code 68K trải nghiệm thử thấy nạp rút cũng sòng phẳng. Tuy nhiên, anh em nên coi đây là hình thức giải trí và quản lý vốn thật tốt để tránh rủi ro tài chính cá nhân.

  4. Giao diện C168 thiết kế khá trực quan và dễ thao tác, mình mới đăng ký nhận code 68K trải nghiệm thử thấy nạp rút cũng sòng phẳng. Tuy nhiên, anh em nên coi đây là hình thức giải trí và quản lý vốn thật tốt để tránh rủi ro tài chính cá nhân.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...